होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDALA NEWS : बेटियों को डूबता देख पिता ने पानी में लगाई छलांग, बच्चियां सुरक्षित, पिता की मौत

MANDALA NEWS : बेटियों को डूबता देख पिता ने पानी में लगाई छलांग, बच्चियां सुरक्षित, पिता की मौत

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला में देवगांव संगम पर घूमने और स्नान करने गए आरक्षक की डूबने से मौत हो गई। आरक्षक अपने परिवार के साथ सोमवार को संगम में नहाने गए थे। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां पानी की गहराई में सामने लगी। जिसे बचाने के लिए आरक्षक पिता ने पानी में छलांग लगा दी। जहां डूबने की वजह से आरक्षक की मौत हो गई। घटना मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र की है। 

बेटियों को बचाने के चलते पिता की मौत 

बताया जा रहा है कि नर्मदा और बुडनेर नदी के संगम में आरक्षक शिव परस्ते अपने परिवार के साथ घूमने के लिए गए थे। जहां नहाने के दौरान उनकी दोनों बेटियां पानी की गहराई में सामने लगी। बेटियों को डूबता देख आरक्षक ने पानी में छलांग लगा दी। जिससे उनकी दोनों बेटियों की तो जान बच गई। लेकिन पिता खुद गहरे पानी में समा गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 

छुट्टियों के कारण पत्नी और बच्चे मोहगांव आए हुए थे

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरक्षक की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें कि आरक्षक शिवलाल परस्ते पिछले लगभग 11 महीनों से मोहगांव थाने में पदस्थ थे। उनकी पत्नी बिछिया क्षेत्र में शिक्षिका हैं। 
 


संबंधित समाचार