होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAISEN NEWS : खेत में काम करते वक्त दर्दनाक हादसा, किसान के सिर पर गिरा बिजली का खंभा, मौके पर मौत

RAISEN NEWS : खेत में काम करते वक्त दर्दनाक हादसा, किसान के सिर पर गिरा बिजली का खंभा, मौके पर मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में खेत पर काम करने के दौरान एक किसान की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खामखेड़ा की है, जहां करीब 45 वर्षीय किसान रज्जू खंगार की बिजली का सीमेंट का खंभा सिर पर गिरने से मौत हो गई।

ट्रैक्टर मोड़ते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रज्जू खेत में ट्रैक्टर से बखरनी करने गए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर मोड़ते समय बखर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर के कारण खंभा टूटकर किसान के सिर पर जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में शोक का माहौल

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रज्जू अपने परिवार के इकलौते बेटे के पिता थे। इस असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।


संबंधित समाचार