होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सैनिटाइजर के अधिक उपयोग से त्वचा रोग की शिकायत आई सामने, डॉक्टरों की सलाह साबुन का करें इस्तेमाल

सैनिटाइजर के अधिक उपयोग से त्वचा रोग की शिकायत आई सामने, डॉक्टरों की सलाह साबुन का करें इस्तेमाल

कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय सेनिटाइजर अब लोगों के मुसीबत बनता जा रहा है। क्योंकि इसके अधिक उपयोग से त्वचा रोग की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोग घर में रहने के बावजूद 10 से 15 बार सेनिटाइजर से हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसे में त्वचा में खुजली के साथ जलन सहित अन्य समस्याएं होने लगी हैं। दो माह से लगातार सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे लोगों को अब डॉक्टर भी साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी व क्लीनिक खुलने पर इस तरह के केस और बढ़ सकते हैं।

पहले सिर्फ डॉक्टर करते थे सेनिटाइजर का उपयोग

मार्च के पहले तक सिर्फ डॉक्टर या मेडिकल संचालक सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते नजर आते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण में अल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर के उपयोग से बचाव की जानकारी के बाद अब हर कोई इसका उपयोग करने लगा है। बाहर निकलने पर लोग साथ में सेनिटाइजर की छोटी बोतल भी रख रहे हैं।

महिलाओं में अधिक असर

पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की त्वचा अधिक नर्म होती है, इस कारण उनमें सेनिटाइजर से त्वचा संबंधी समस्या के मामले ज्यादा सामने आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार इससे ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं, वहीं जलन भी ज्यादा समय तक रहती है।

केस- एक

कोहेफिजा में रहने वाले इरशाद कामिल दो महीने से लगातार सेनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। अब उनके हाथ की त्वचा में जलन और खुजली होने लगी है। डॉक्टर को दिखाया तो इरशाद ने बताया कि सामान्य भोपाल का सेवन और पहले किसी चीज से एलर्जी नहीं होने की बात बताई। डॉक्टर ने लक्षण देखकर सेनिटाइजर से इंफेक्शन होना कारण बताया। लगभग सात दिनों के इलाज और सेनिटाइजर का उपयोग बंद करने से इंफेक्शन खत्म हुआ।

केस- दो

अरेरा कॉलोनी निवासी विनय यादव ने डॉक्टर को फोन कर हथेलियों में खुरदुरापन आने सहित कोहनी तक जलन होने की समस्या बताई। इसक बाद डॉक्टर ने लक्षण देखते ही तुरंत सेनिटाइजर का उपयोग कम करने का सुझाव दिया और साबुन से हाथ धोने का कहा। इसके तीन दिन बाद समस्या खत्म हो गई।


संबंधित समाचार