होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में हुआ कैद, 03 अगस्त को आएंगे नतीजे, इंतजार की घड़ी शुरू

DATIA NEWS : 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में हुआ कैद, 03 अगस्त को आएंगे नतीजे, इंतजार की घड़ी शुरू

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने चुनाव के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तो वही वोटिंग खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा में ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर दिया गया है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। 

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

निर्वाचन विभाग के अनुसार, कुल 2,20,410 पंजीकृत मतदाताओं में से 1,57,473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 71.44% हुआ मतदान

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुष मतदाताओं की बात करें तो कुल 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष मतदाताओं में से 86 हजार 24 ने मतदान किया, जबकि 1 लाख 4 हजार 284 महिला मतदाताओं में से 71 हजार 405 महिलाओं ने वोट डाले। वहीं अन्य वर्ग के 10 मतदाताओं में से 4 ने मतदान किया।

नतीजों पर टिकी सभी की नजरे 

ईवीएम मशीनों 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बंद हो गया है। जिसका खुलासा अब 03 अगस्त को होगा। तो वही अब सभी की नजरे नतीजों पर टिकी हुई है। 
 


संबंधित समाचार