अगर आपकी भी इम्यूनिटी है कमजोर, तो खाए ये फल, महज कुछ दिनों में दूर हो जाएगी सभी परेशानी

अगर आपकी भी इम्यूनिटी है कमजोर, तो खाए ये फल, महज कुछ दिनों में दूर हो जाएगी सभी परेशानी

benefits of orange; अक्सर हम अपने व्यस्त दिनचर्या और अजीबो गरीब लाइफ स्टाइल के चलते अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते। जिसकी वजह से हमारे बॉडी में तरह तरह परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से हमे दवाइयों तक का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीज़ो के बारे में बताने जा रहे है। जिनके उपयोग से आप नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ा सकते है। जिसमे सबसे पहला नाम है संतरा। संतरा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट  होता है बल्कि इसके कोई अनेक फायदे भी है। 

संतरे के हैं अनेक फायदें

संतरे में अनेक फायदे है। जिनका सेवन करने से आपको विटामिन-सी, आयोडीन, सोडियम, कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही सर्दियों में संतरे का सेवन नियमित तौर पर करने से  शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। यह पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह वजन कम करने में भी मदद करता है। 

हाई ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

संतरे में पाया जाने वाला मैग्नीशियम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में मदद हो सकता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो संतरे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

आंखे रहेगी स्वस्थ 

संतरे में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार है।

हार्ट के लिए फायदेमंद 

संतरे में पौटेशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। यह गुण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। बदलते लाइफस्टाइल में यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो संतरे का नियमित तौर पर सेवन कर  सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल कम होगा

संतरे में मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह एक घुलनशील फाइबर है जो शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में करता है। 

वजन कम करने में मिलेगी मदद 

संतरे में पाया जाने वाला फाइबर और विटामिन-सी वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ रहता है जिससे आप ओवरइंटिग से बचते हैं। ऐसे में यदि आप इस मौसम में वजन कम करना चाहते हैं तो आप संतरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

किन लोगों को संतरा नहीं खाना चाहिए?

जिन लोगों को किडनी और लिवर की बीमारी है उन्हें संतरा नहीं खाना चाहिए. क्योंकि संतरे में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. साइट्रस एलर्जी वाले लोगों को हर रोज संतरा खाना चाहिए. हमेशा किसी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लें. 


संबंधित समाचार