होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Accident In singrauli: श्रमिकों से भरे पिकअप पर पलटा डंपर, हादसे में 1 की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

Accident In singrauli: श्रमिकों से भरे पिकअप पर पलटा डंपर, हादसे में 1 की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली से इस वक़्त की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां कोयला खदान में काम से वापस लौट रहे श्रमिकों से भरे पिकअप पर अचानक से डंपर पालत गया। जिसकी वजह से मौके पर एक मजबूर की मौत हो गई, तो वही अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत 108 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कई की हालत गंभीर 

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जिस मजदूर की मौत हुई है, उसका नाम ओमकलेश्वर पांडेय है। जबकि अन्य गंभीर मजदूरों का एनसीएल के नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना में सभी मजदूरों को हाथ,पैर एवं सर पर चोट लगी है। तो वही कई की हालत गंभीर बनी हुए है। 

हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल 

इधर, हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि  एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंफर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।  जिनका इलाज  एनसीएल के नेहरू अस्पताल में जारी है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


 


संबंधित समाचार