दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर में जारी सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यह सभी स्टेशन जंतर मंतर के आसपास के है। सेवाएं दोबारा कब बहाल की जाएगी। फ़िलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से हुई बंद
इस संबंध में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमे उन्होंने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इस दौरान इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
DMRC ने लोगों से की अपील
हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। DMRC ने लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलने से पहले मेट्रो से जुड़ी ताजा अपडेट जरूर देख लें।
इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम