होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

28 जुलाई से शुरू होगी CBSE के 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा, स्टूडेंट्स ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

28 जुलाई से शुरू होगी CBSE के 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा, स्टूडेंट्स ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

CBSE 12th Supplementary Exam Admit Card:  ​​​​​भोपाल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी। जिसके लिए रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट्स CBSE के ऑफिशियल पोर्टल cbse.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

परीक्षा सुबह 10:30 बजे से होगी शुरू 

बता दें कि अधिकांश विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. इनमें अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यवसाय अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल,, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, गृह विज्ञान, अनुप्रयुक्त गणित और अन्य भाषा विषय शामिल हैं. वहीं फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थ केयर, इंश्योरेंस, फैशन स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों की परीक्षा सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी.

12:30 बजे तक होगी परीक्षा

जबकि पेंटिंग, संगीत, एप्लाइड आर्ट, योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, और अर्ली चाइल्डहुड केयर की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

  2. मुख्य वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद लेटेस्ट नोटिफिकेशन शो होगा.

  3. उसमें सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें.

  4. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और नाम आदि दर्ज कर लॉगिन करें.

  5. इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड शो हो जाएगा जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.


संबंधित समाचार