होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीजापुर में आज आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, जनसरोकारों और विकास मुद्दों पर होगी खुली चर्चा

बीजापुर में आज आईएनएच-हरिभूमि का जिला संवाद, जनसरोकारों और विकास मुद्दों पर होगी खुली चर्चा

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के प्रमुख जनसरोकारों, विकास कार्यों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से हरिभूमि-आईएनएच द्वारा सोमवार, 15 जून को जिला मुख्यालय बीजापुर में ‘जिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शारदा सिनेमा हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल रखेंगे, जिनका जवाब कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी देंगे।

ये होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

जिला संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सांसद महेश कश्यप, स्थानीय विधायक विक्रम शाह मंडावी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में जिले के विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार के अवसर, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को भी अपने सवाल रखने का अवसर मिलेगा।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

जिला संवाद में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), वनमंडलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का होगा सम्मान

आयोजन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इससे समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार