होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुकमा जिला संवाद: विकास और जनसरोकारों पर होगी खुली चर्चा, 14 जून को होगा आयोजन

सुकमा जिला संवाद: विकास और जनसरोकारों पर होगी खुली चर्चा, 14 जून को होगा आयोजन

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जनहित और विकास से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर हरिभूमि-आईएनएच जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम 14 जून को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति परिसर, पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान सुकमा जिले के विकास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री केदार कश्यप होंगे मुख्य अतिथि

जिला संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे जिले से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सवालों के जवाब देंगे। 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

संवाद के दौरान सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। आम जनता और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के सवालों के जरिए सुकमा जिले की जमीनी स्थिति और विकास की दिशा पर संवाद किया जाएगा।

राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से हरीश कवासी, भाजपा की ओर से बारसे धनीराम और बस्तर राज मोर्चा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, वन मंडलाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी से जिले के प्रमुख मुद्दों पर सार्थक चर्चा और समाधान की दिशा में बातचीत होने की उम्मीद है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का होगा सम्मान

हरिभूमि-आईएनएच के इस जिला संवाद कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन सुकमा जिले की उपलब्धियों, चुनौतियों और विकास की संभावनाओं को सामने लाने का मंच बनेगा।


संबंधित समाचार