होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : खुशखबरी ! रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान 15 मार्च से होगी शुरू, शिड्यूल जल्द होगा जारी

MP NEWS : खुशखबरी ! रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान 15 मार्च से होगी शुरू, शिड्यूल जल्द होगा जारी

भोपाल : मध्य प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार एयरलाइन्स द्वारा उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विंध्य क्षेत्र को अन्य शहरो से जोड़ने के लिए एयरलाइन्स ने रीवा से रायपुर की सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। फ्लाइट का संचालन 15 मार्च से शुरू होगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 

दिल्ली-इंदौर के बाद रायपुर के लिए शुरू होगी उड़ान 

बता दें कि अभी तक रीवा से दिल्ली और इंदौर के लिए सिर्फ उड़ाने भरी जा रही है। लेकिन अब रायपुर के लिए भी उड़ाने शुरू की जाएगी। फ्लाइट के संचालन को लेकर फ़िलहाल शिड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही आधिकारिक साइट पर डिटेल जारी की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। 

सरकार का लक्ष्य विंध्य को मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना

इधर, सुविधा के शुरू होने को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उनके अनुसार रीवा से रायपुर विमान सेवा शुरू होना औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देगा। सरकार का लक्ष्य विंध्य को प्रदेश का मजबूत ग्रोथ सेंटर बनाना है और बेहतर कनेक्टिविटी उसी दिशा में अहम कदम है।


संबंधित समाचार