भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रेप और धर्म परिवर्तन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 मुस्लिम युवकों ने छत्तीसगढ़ की रहने वाले युवती के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया और धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम में एक युवती भी शामिल थी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से कर इंसाफ की गुहार लगाई।
भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का मामला
मामला भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता जो की ब्यूटीशियन का काम करती थी। उसने बताया कि आरोपी महिला अमरीन उर्फ महिरा ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका शोषण कराया। पीड़िता के मुताबिक अमरीन के साथी चंदन यादव ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद अमरीन के भाई बिलाल ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
अमरीन, चंदन यादव, चानू, आफरीन के खिलाफ FIR दर्ज
इसके बाद अहमदाबाद में यासिर नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर जबरन क्लब ले जाया जाता था। अंजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था। इधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।