होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DAMOH NEWS : नवरात्र के गरबा आयोजनों पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, बोले- ‘मेरे आंगने में तुम्हारा क्या काम?’

DAMOH NEWS : नवरात्र के गरबा आयोजनों पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, बोले- ‘मेरे आंगने में तुम्हारा क्या काम?’

हटा : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 के तीसरे दिन की शुरुआत गौरीशंकर भगवान के दर्शन के बाद शुरू हुई। यात्रा को लेकर  श्रद्धालुओं जहां उत्साहित नजर आए। तो वही जगहे जगहे पर लोगों ने बुलडोजर और जेसीबी पर चढ़कर पं. धीरेंद्र शास्त्री पर फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।  

हिंदू बेटियों को सतर्क रहना चाहिए

इस दौरान यात्रा के हिंडोरिया पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले गरबा कार्यक्रमों में हिंदू बेटियों को सतर्क रहना चाहिए। क्योकि दूसरे धर्म के लोग नाम बदलकर आएंगे। 

तुम्हारे धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है

इस दौरान बागेश्वर महाराज ने विशेष जाति पर तंज कस्ते हुए कहा कि “तुम्हारे धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है, तो मेरे आंगने में तुम्हारा क्या काम है।  पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

सागर में होगा रात्रि विश्राम

बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 5 दिवसीय सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज रथयात्रा हिंडोरिया और दमोह से होते हुए गढ़ाकोटा तथा रहली के रास्ते सागर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। 


संबंधित समाचार