होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP में TET आवेदन के लिए समय सिमा बढ़ी, अब उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

MP में TET आवेदन के लिए समय सिमा बढ़ी, अब उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

भोपाल : मध्य प्रदेश में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवार के लिए राहत भरी खबर, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने TET परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। जिसके चलते अब उम्मीदवार 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। तो वही संशोधन के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया है। 

आवेदन की तारीख पहले 4 सितंबर थी

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहली बार होने जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए आवेदन की तारीख पहले 4 सितंबर थी। लेकिन आवेदन कम आने के चलते स्कूल शिक्षा विभाग और कर्मचारी चयन मंडल ने तारीख को आगे बढ़ा कर 18 सितंबर कर दिया। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

इतना ही नहीं उम्मीदवारों को राहत देने के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में करवाने का फैसला लिया है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हो रही परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में आदेश दिया था कि 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने पहले 21 अगस्त से 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई है।


संबंधित समाचार