होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: MP के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, श्योपुर - शिवपुरी में जमकर बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather: MP के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, श्योपुर - शिवपुरी में जमकर बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल

भोपाल : मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले जहां उफान पर है। तो वही प्रदेश के अधिकतर जगहों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने न सिर्फ लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बल्कि 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही अगले 48 घंटे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर भी जारी रहेगा। 

श्योपुर और शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी

ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ उज्जैन क्षेत्र में अगले दो दिनों तक मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। श्योपुर और शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में यलो अलर्ट है।

भोपाल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश

भोपाल समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। तो वही राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी है।

प्रदेश में सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश

आंकड़ों के मुताबिक भोपाल समेत 24 जिलों में अब तक सामान्य औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, पूरे प्रदेश में मानसून की कुल बारिश अभी सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है।

 


संबंधित समाचार