होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra News : शिक्षकों ने TET परीक्षा के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन

Dabra News : शिक्षकों ने TET परीक्षा के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन

राजेश सोनी, डबरा : मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय शिक्षकों को TET परीक्षा कराई जाने को लेकर शिक्षक अब इस आदेश का विरोध करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे की मध्य प्रदेश शासन  द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें सभी शासकीय शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। 

शिक्षको ने सौंपा ज्ञापन

सरकार के आदेश को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ डबरा ने आदेश का विरोध किया है और TET परीक्षा न कराई जाने को लेकर एसडीम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है।

जारी आदेश गलत : प्रांत महिला प्रमुख

ममता राठौर प्रांत महिला प्रमुख मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने कहा कि जब हमारी नियुक्तियां हुई थी, तब सभी मापदंडों को पूरा किया गया था और जो भी प्रक्रिया थी, उन्हीं के आधार पर नियुक्ति की गई थी। लेकिन अब जो विभागीय परीक्षा TET उत्तीर्ण करने का आदेश आया है वह गलत है। हम मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हैं कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में इसे विचाराधीन  लिया गया है, वैसे ही मध्य प्रदेश में भी इसे लागू नही किया जाए। 


संबंधित समाचार