होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Curtain Raiser : राजधानी में आज ‘3P’s’ का आयोजन: 'पावर, पेन और पॉलिटिक्स पर की जाएगी चर्चा... 

Curtain Raiser : राजधानी में आज ‘3P’s’ का आयोजन: 'पावर, पेन और पॉलिटिक्स पर की जाएगी चर्चा... 

रायपुर। राजधानी रायपुर आज एक खास बौद्धिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन  EO Raipur की ओर से शीर्षक '3P’s Power. Politics. Pen.' रखा गया है, जिसमें  राजनीति, लेखनी और शक्ति के विविध पहलुओं पर चर्चा होगी। आयोजन समिति के मुताबिक इस मंच का मकसद राजनीति, श क्ति और कलम के आपसी संबंधों को समझना और समाज पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डालना है। उनका मानना है कि  प्रतिभागियों को इस तरह की बौद्धिक चर्चा  नए दृष्टिकोण देती है साथ ही एक सकारात्मक संवाद की नींव भी रखती है।

मुख्य आकर्षण के रूप होंगे शामिल:

इस सत्र में प्रमुख अतिथि डॉ. राम माधव और हरिभूमि-inh न्यूज़ के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी मौजूद रहेंगे। दोनों आमंत्रितों से संवाद करते हुए राजनीति और लेखन से जुड़े अपने गहन अनुभव साझा करेंगे। यह कार्यक्रम विशेष रूप से EO Raipur के सदस्यों, उनके जीवनसाथियों और अभिभावकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का केंद्रीय विषय राजनीति और लेखनी की भूमिका को लेकर होगा कि किस तरह ये दोनों मिलकर समाज की दिशा और दशा तय करते हैं।

‘Catalyst’ का खास आयोजन:

यह सत्र ‘Catalyst’ नाम से आयोजित किया जा रहा है, जो रायपुर के बौद्धिक माहौल को नई ऊर्जा और दृष्टि प्रदान करेगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक होगा बल्कि राजनीति और लेखनी की गहराइयों को समझने का अनूठा अवसर भी देगा। इस कार्यक्रम का आज 07:15 बजे नेटवर्किंग सत्र, 07:45 बजे विम्तारा, शांति नगर, रायपुर में मुख्य परिचर्चा के रुप में आयोजित की गई है। 


संबंधित समाचार