ग्वालियर : ग्वालियर में पुलिस हिरासत से फरार हुआ ट्रिपल मर्डर का आरोपी हनी दुबे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हनी दुबे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था । जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम हर संभावित जगहे पर दबिश दे रही थी और करीब 4 घंटे की तलाश के बाद सीरियल किलर को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
15 दिन के पैरोल पर किया गया था रिहा
दरअसल, हनी दुबे को 15 दिन के पैरोल पर रिहा किया गया है। लेकिन जेल वापस लौटने की जगह हनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिससे पुलिस विभाग में हड़कप मच गया। सीरियल किलर की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और मुख़बिर की सूचना पर शातिर को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक बंद मकान से गिरफ्तार किया गया। जो की थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर था। जानकारी के अनुसार, आरोपी को 22 जुलाई को लौटना था वापस.
पुलिस की गतिविधियों पर रखे हुआ था नजर
बताया जा रहा है कि हनी दुबे सेंट्रल जेल ग्वालियर से पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद फरार हो गया था। गुरुवार सुबह पुलिस उसे उत्तर प्रदेश के हाथरस से पकड़कर ग्वालियर लाई थी, लेकिन जेल ले जाते समय वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी की और करीब 4 घंटे के बाद सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया।
2017 के ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी
हनी दुबे का नाम वर्ष 2017 के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में सामने आया था. आरोप है कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर हेमंत मीना, लोकेश लोधा और ऋतिक नामदेव की हत्या कर उनके शव जला दिए थे. इस मामले में अदालत ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. तब से वह जेल में बंद था.