होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDSOUR NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम बम भोले के लगे जयकारे

MANDSOUR NEWS : सावन के तीसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम बम भोले के लगे जयकारे

मंदसौर : सावन के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए मंदसौर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में हर और महादेव के जयकारों लगाए गए। इतना ही नहीं नियम अनुसार, भगवान पशुपतिनाथ राजसी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जहां भक्तों ने भगवान के दर्शन किए और शाम को संध्या आरती और भजन कीर्तन के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए गए। सावन माह का तीसरे सोमवार और नाग पंचमी होने के चलते आज भक्तों की संख्या सामान्य से अधिक थी। जिसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। 

दूध, दही, जल से किया गया अभिषेक 

मंदिर में आज भगवान पशुपतिनाथ का दूध, दही, जल और पंचामृत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। तो वही भक्तों की सुविधा को देखते हुए परिसर में वाटरप्रूफ टेंट, स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 


संबंधित समाचार