होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

crime news : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, परिजनों को कॉल कर कहा-' उठाकर ले जाओ लाश '   

crime news : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, परिजनों को कॉल कर कहा-' उठाकर ले जाओ लाश '   

कोंडागांव। crime news :  छग  के कोंडागांव जिले के फरसगांव विस में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला घोटकर कर दी थी। आरोपी युवती के चरित्र को लेकर शंका करता था और जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी अनुसार बीते दिनों केशकाल थाने में माहरू राम सोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर करीबन 2 बजे मेरी छोटी बहन गाय बैल चराने गयी थी और देर रात तक घर नहीं आई है। आस-पास तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगली सुबह तकरीबन 4 बजे ग्राम गारावण्डी के अजय नेताम ने फोन कर मुझसे कहा की मैंने आपकी छोटी बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। मैंने लाश को गारावंडी गांव के मक्का टिकरा के आम झाड़ के पास फेंक दिया है, तुम आकर लाश ले जाना। 

युवती के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग :

crime news :  केशकाल पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। मुखबिर की मदद से आरोपी अजय नेताम फरार होने की मंशा से फारेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल फारेस्ट नाका पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। हिरासत में लेने के पश्चात उससे पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि, मृतिका से उसका लगभग 2 वर्षों से प्रेम संबंध था। मृतिका का वर्तमान में अन्य लड़के के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जिसके बाद मैं उसे कुम्हारपारा गारायण्डी के जंगल में ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

 भेजा गया जेल :

crime news :  थाना प्रभारी निरीक्षक उपाध्याय ने बताया कि, हमनें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाने के बाद हमनें उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया गया है।


संबंधित समाचार