होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nepanagar Nagar Palika : नेपानगर में पार्षदों का प्रदर्शन, महिलाओं ने फोड़े मटके 

Nepanagar Nagar Palika : नेपानगर में पार्षदों का प्रदर्शन, महिलाओं ने फोड़े मटके 

महेश पठारिया, नेपानगर : नेपानगर में लंबित विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा पार्षदों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने जारी धरने के दौरान वार्ड क्रमांक 03 की महिलाओं ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और मटका फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

महिलाओं ने की नारेबाजी

धरना स्थल पर महिलाओं और प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। जनता का सब्र टूटा है, इसलिए मटका फूटा है और खाली मटका बोल रहा, नगर विकास डोल रहा जैसे नारों से महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। 

क्यों नाराज हैं महिलाएं? 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर में बीते काफी समय से कई निर्माण कार्य और मुद्दे अधूरे पड़े हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है।

आंदोलन को मिला जनसमर्थन

धरना स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने साफ किया है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि नगर के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं हुए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

9 मार्च से जारी धरना

आपको बता दें कि नगर की चार महिला कांग्रेस पार्षद 9 मार्च से नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठी हैं। बीते रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन और अवकाश के चलते धरना स्थगित किया गया था, लेकिन सोमवार से फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद

धरना प्रदर्शन के दौरान ललिता उपाध्याय, अर्चना चोरे, वंदना जवादे, शीतल पाटिल, प्रतिभा रॉनित, छाया देशमुख सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। साथ ही पार्षद सपना पटेल, अनीशा पटेल, योगिता पाटिल, वर्षा ठाकरे, राजू पाटिल, कैलाश पटेल, शांताराम ठाकरे, राजू नायक और संजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी धरने में शामिल हुए।


संबंधित समाचार