रीवा : मध्य प्रदेश में शराब कांड, स्टाइपेंड सहित विभिन मुद्दों को लेकर जहां माहौल गरमाया हुआ है। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कांग्रेस विधायक कह रहे है कि सुंदर महिला की डेडबॉडी से अस्पताल में रेप होता है। सेमरिया कांग्रेस विधायक के इस विवादित बयान से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। तो वही पोस्टमार्टम को लेकर भी अभय मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
पोस्टमॉर्टम के नाम पर लिए जाते हैं पैसे
दरअसल, मंगलवार को जयस्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इतना ही नहीं विधायक ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया से संबंधित एक बेहद आपत्तिजनक और संवेदनशील दावा करते हुए कहा कि संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के नाम पर मृतकों के परिजनों से कथित तौर पर पैसे भी लिए जाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा संजय गांधी अस्पताल को लेकर दिए गए इस विवादित बयान का वीडियो जहां सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। तो वही लोग विधायक के बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।