होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Congress Meeting: प्रदेश में 19 दिसम्बर को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर की जाएगी मंथन, इन नेताओं का शामिल होना तय 

Congress Meeting: प्रदेश में 19 दिसम्बर को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर की जाएगी मंथन, इन नेताओं का शामिल होना तय 

Congress Meeting:  छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस अपने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर अहम् बैठक करने जा रही है. 
कांग्रेस के प्रस्तावित महाधिवेशन और इससे पहले होने वाले हाथ जोड़ यात्रा की तैयारियों पर प्रदेश कार्यकारिणी मंथन में जुटे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का और चंदन यादव शामिल होंगे. इस बैठक में दोनों ही बड़े कार्यक्रम को लेकर जवाबदारी भी दी जा सकती है. वहीं हाथ जोड़ यात्रा की पूरी रणनीति तय होगी, हालांकि कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में प्रदेश की नई प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल नहीं होंगी.

READ MORE: BIHAR विधानसभा में CM नीतीश कुमार ने ये क्या कह दिया, आखिर ऐसा क्या हुआ की उन्होंने खोया अपना आपा.. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस मुख्यालय राज्य भर में 19 दिसंबर को बैठक: 

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 19 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक होने जा रही है. नए साल की शुरुआत के साथ कांग्रेस सत्ता और संगठन के सामने कई बड़ी चुनौतियां होगी. वही संगठन और सरकार के आमने-सामने अलग-अलग कार्यक्रमों की व्यस्तता भी होगी.

READ MORE:  भारतीय करेंसी नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अलावा इनकी भी छपती है तस्वीर, आइए जानते हैं...

फरवरी माह में प्रस्तावित महाधिवेशन की रणनीतियों पर भी किया जाएगा मंथन: 
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जनवरी के अंतिम पखवाड़े से शुरू होने वाले विधानसभा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अलावा फरवरी माह में प्रस्तावित महाधिवेशन के रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा. संगठन की ओर से इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी जाएगी. दरअसल, एआईसीसी के निर्देशों के तहत प्रदेश संगठन 26 जनवरी से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है.

READ MORE: घरों में पेंट कर खर्च चलाते थे पिता, बेटे ने बनाया करोड़पति पढ़ें SOURAV JOSHI के SUCCESS की ये खबर

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी हो सकती है शामिल:
इस यात्रा में प्रदेश के बड़े नेताओं के अलावा स्थानीय स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी. इसके अलावा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण की भी योजना है. आईसीसी से मिले निर्देशों के तहत हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश में एक बड़ी महिला रैली भी आयोजित की जाएगी. इसमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होने के संकेत मिले हैं. जबकि हाथ जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शिकायत कर सकते हैं.

READ MORE: अगर करना चाहते हैं MUTUAL FUND में INVESTMENT तो यहां जानें A TO Z पूरी डिटेल्स...


संबंधित समाचार