होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Datia Upchunav 2026 Result : दतिया उपचुनाव के नतीजे जल्द होंगे जारी, 6 राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस 1,785 वोटों से आगे

Datia Upchunav 2026 Result : दतिया उपचुनाव के नतीजे जल्द होंगे जारी, 6 राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस 1,785 वोटों से आगे

दतिया : दतिया उपचुनाव के नतीजे महज कुछ देर में जारी हो जाएंगे। अभी तक छठे राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 1,785 वोटों से आगे चल रहे है। ताजा रुझानों के अनुसार, घनश्याम सिंह ने अभी तक 25,856 वोट हासिल कर लिए है। जबकि  भाजपा के आशुतोष तिवारी को अब तक 24,071 वोट मिले हैं। तो वही आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 7,813 वोट प्राप्त हुए हैं। 

30 जुलाई को हुआ था मतदान 

बता दें कि 30 जुलाई को हुए दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुनावी मैदान में उतरे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। 

15 राउंड की काउंटिंग के साथ जारी होंगे नतीजे

चुनाव के नतीजे 15 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। मतगणना अभी जारी है और आगामी राउंड के परिणामों के साथ बढ़त का अंतर बदल सकता है। ऐसे में सभी की नजरे मतगणना पर टिकी हुई है। 

 


संबंधित समाचार