होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर डिप्टी CM साव का तीखा पलटवार, बोले- 'कांग्रेस ने किया लोकतंत्र के खिलाफ वोट छीनने का काम'

सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर डिप्टी CM साव का तीखा पलटवार, बोले- 'कांग्रेस ने किया लोकतंत्र के खिलाफ वोट छीनने का काम'

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति होगी। इस कड़ी में सबसे पहले राजनांदगांव नगर निगम में प्रशासक नियुक्त होंगे, और कल से राजनांदगांव नगर निगम में प्रशासक काम संभालेंगे। ये नियुक्ति 3 से 10 जनवरी के बीच सभी निगमों में किया जाएगा। जिसके बाद रायपुर में 5 जनवरी को खत्म परिषद का कार्यकाल होगा, वहीं 6 जनवरी से बतौर प्रशासक कलेक्टर कामकाज संभालेंगे।  

महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण :

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति मामले में बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा, नई परिषद चुनकर आने तक प्रशासक निकायों का कार्य संभालेंगे। परिषदों का कार्यकाल खत्म होने के पूर्व प्रशासकों की नियुक्ति आवश्यक थी. सरकार की मंशा चुनाव कराने की है, वार्डों का आरक्षण हो चुका है। 7 जनवरी को महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण हो जाएगा। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को देंगे फिर चुनाव की घोषणा होगी।

 कांग्रेस पर साव का पलटवार :

इसके आगे कांग्रेस के आरोपों पर अरुण साव ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, लोकतंत्र के खिलाफ वोट छीनने का काम कांग्रेस ने किया है, अप्रत्यक्ष प्रणाली से कांग्रेस ने निकायों के चुनाव कराए हैं। हमारी सरकार प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराएगी, जल्द चुनाव होंगे। 

चुनाव में जाने से डर रही BJP सरकार:

इसके अलावा मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने अपने बयान में कहा कि, प्रशासकों की नियुक्ति सरकार के डर को बताता है, यह BJP सरकार का अलोकतांत्रिक चरित्र है, सरकार समय पर निकायों में चुनाव नहीं करा पा रही है, इसलिए BJP सरकार चुनाव में जाने से डर रही है।  


संबंधित समाचार