होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Digvijay Singh : दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत 

Digvijay Singh : दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला की चुनाव आयोग में शिकायत 

Digvijay Singh : राजधानी भोपाल में मतदाता सूची को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की शिकायत को गलत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि झूठी शिकायतों के जरिए हिंदू मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है।

जांच में सही पाए गए मतदाता

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि जिस मामले में शिकायत की गई थी, उसमें रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ द्वारा जांच की जा चुकी है और सभी मतदाता सही पाए गए हैं। इसके बावजूद दबाव बनाकर कुछ लोगों से एफिडेविट पर हस्ताक्षर करवाए गए है। 

मतदाताओं ने सौंपे काउंटर एफिडेविट

मामले में स्थानीय रहवासी मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव ने निर्वाचन अधिकारी को अपने काउंटर एफिडेविट सौंपे हैं। उनका कहना है कि उनसे दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाए गए थे। प्रतिनिधिमंडल ने इन दस्तावेजों के साथ पूरी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी है।

7 मार्च को की थी शिकायत

बता दें कि 7 मार्च को दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए दावा किया था कि नरेला क्षेत्र की रतन कॉलोनी के एक घर में करीब 30 सदस्य मतदाता सूची में दर्ज हैं।

जांच में गलत निकला दावा 

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि एसडीएम स्तर पर हुई जांच में यह दावा गलत पाया गया। उनका आरोप है कि इस तरह की शिकायतों के जरिए हिंदू मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।


संबंधित समाचार