होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhindwara Crime: कर्ज चुकाने के लिए बैक में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

Chhindwara Crime: कर्ज चुकाने के लिए बैक में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

राजेश दीक्षित, छिंदवाड़ा: बैंक में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश लोखंडे को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि आरोपी की नागपुर रोड पर लोखंडे ऑटो पार्ट्स नाम से अच्छी-खासी दुकान है, लेकिन उसने जमीन के नाम पर करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का भारी कर्ज ले रखा था। 

कर्ज चुकाने के दबाव में उसने वारदात की योजना बनाई और घटना से एक दिन पहले ही बैंक में घुस गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने अकेले ही पूरी साजिश रची, किसी अन्य की संलिप्तता नहीं मिली। बैंक मैनेजर शिवकुमार मशराम ने बताया कि आरोपी ने मुहर्रम, चौथे शनिवार और रविवार की लगातार छुट्टियों का फायदा उठाकर चोरी का प्रयास किया। ऑडिट कार्य के लिए बैंक पहुंचने पर टूटा ताला देखकर पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि बैंक का सुरक्षा सिस्टम और हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे, जिससे आरोपी की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई। बैंक का कैश और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित है।

इस मामले में परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को 4 बजे जबलपुर जाने का कहकर निकला था। दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार को 3 बजे पता चला कि वह बैंक में चोरी करते धरा गया है। आरोपी पर तकरीबन 3.50 करोड़ का कर्ज है। कर्ज चुकाने उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


संबंधित समाचार