Fire at Coaching Centre in Lucknow: भोपाल : लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। घायलों का इलाज जहां KGMU ट्रामा सेंटर में जारी है। तो वही हादसे पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मामले को देखते हुए सीएम योगी ने भी अकड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। साथ ही पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है।
गेट ऑटोमैटिक लॉक हो गया
इधर, घटना के बाद सीएम योगी ने न सिर्फ घटनास्थल का जायजा लिया बल्कि पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि चोकिंग का गेट थंब एम्प्रेशन से खुलता था। जो आग लगने की वजह से लॉक हो गया है। जिसकी वजह से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, जिस जगह पर बिल्डिंग बनी है, वह जमीन वीरेंद्र शुक्ला के नाम पर बताई जा रही है. बिल्डिंग का नक्शा सुरेन्द्र शुक्ला व धीरेन्द्र शुक्ला के नाम पर पास है. वीरेंद्र शुक्ला रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मालिक है.
मायावती - इस तरह की घटनाएं दिल दहला देने वाली
घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनाएं दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।
हादसे की ईमानदारी से जांच हो- अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि. जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे. ये एक बेहद दुखद घटना है. इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे. भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए.
रक्षा मंत्री ने घटना पर जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ''लखनऊ के अलीगंज इलाके एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है. मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''