होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM VISHNU DEV SAY : डोंगरगांव पहुंचे सीएम साय, कहा लबरा ल हराना हे, पांच साल जमकर हुआ है भ्रष्टाचार 

CM VISHNU DEV SAY : डोंगरगांव पहुंचे सीएम साय, कहा लबरा ल हराना हे, पांच साल जमकर हुआ है भ्रष्टाचार 

राजनांदगांव। CM VISHNU DEV SAY : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत राजनांदगांव और डोंगरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है. हमें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में वोट डालने की अपील की।  कांग्रेस पर वार करते हुए सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में 5 साल कांग्रेस की सरकार थी केंद्र सरकार की गरीबों के योजनाओं को रोकने का काम किया गया। जनता को गुमराह करने वाले कांग्रेस के मुखिया बघेल को इतने भारी वोटों से हराना है कि दुबारा राजनांदगांव की ओर झाँकने तक नहीं आये।  

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ा :

CM VISHNU DEV SAY : सीएम साय ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ी अंदाज में कहा छत्तीसगढ़ के जनता ल ठगीस अउ लुटिस , अब राजनांदगांव के जनता ल ठगे बर आय हे , ओला इतना वोट ले हरावा कि दुबारा राजनांदगांव डहर झांके ल मत आ सके। कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोडा है इसलिए उनके नेता आज जेल में हैं। जमानत भी नहीं मिल रही है। कोयला, शराब, पीएससी , जैसे बड़े बड़े घोटाले किए गए है विधानसभा में तो दिखा दिया अब प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने वाली है।

18 लाख आवास की स्वीकृति दी :

CM VISHNU DEV SAY : नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है. धान खरीदी की अंतर की राशि को “कृषक उन्नति योजना” के माध्यम से 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेज दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खाते में भी धान के अंतर की राशि भेजी गई है। 18 लाख से ज्यादा पीएम आवास की स्वीकृति दी गई है। बकाया धान का बोनस दिया गया। 


संबंधित समाचार