भोपाल : सीएम मोहन यादव की हवाई यात्रा अब और भी सुखद होने जा रही है। क्योकि अब सीएम बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 में सफर करेंगे। विमान भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंच गया है। जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपये है। हालांकि सीएम सहित वीआईपी को इस शाही विमान में सफर करने के लिए लगभग 45 दिन इंतजार करना पड़ेगा।
जेट में 9 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था
विमान के संचालन से पहले DGCA की मंजूरी, पंजीयन और तकनीकी जांच जैसी औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। इसमें एक साथ 9 यात्रियों के बैठने की सुविधा है और यह करीब 6,297 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।
जुलाई 2024 में मिली थी खरीद की मंजूरी
सरकार को उम्मीद है कि नए विमान के इस्तेमाल से चार्टर्ड विमानों पर होने वाला मासिक खर्च घटकर करीब एक-तिहाई रह जाएगा। खरीद को जुलाई 2024 में मंजूरी मिली थी। लगभग पांच साल बाद प्रदेश सरकार अपने विमान से उड़ान भरने की तैयारी में है।