होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ladli Behna Yojana: आज करोड़ बहनों को सीएम मोहन देंगे की बड़ी सौगात

Ladli Behna Yojana: आज करोड़ बहनों को सीएम मोहन देंगे की बड़ी सौगात

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज भिंड जिले के लहार दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम के मंच से प्रदेश की 'लाड़ली बहनों' के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे भिंड और लहार क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगातों का पिटारा भी खोलेंगे।

बहनों के खातों में बरसेंगे 1835 करोड़

प्रदेश की कुल 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। आज दोपहर लहार के मुख्य कार्यक्रम से सीएम डॉ. मोहन यादव एक सिंगल क्लिक के जरिए 1835 करोड़ रुपये से अधिक की विशाल राशि सीधे बहनों के बैंक खातों में जमा करेंगे। बता दें कि राज्य सरकार नवंबर 2025 से योजना की राशि बढ़ाकर सभी पात्र हितग्राही बहनों को हर महीने 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

विकास कार्यों की झड़ी

लहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक मजबूत बनाने के लिए कुल 322.29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 

कार्यक्रम के सियासी मायने

ग्वालियर-चंबल अंचल के भिंड में आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण के लिहाज से अहम है, बल्कि आगामी संगठनात्मक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की दिशा में भी सरकार का एक बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


संबंधित समाचार