होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : सीएम मोहन का कांग्रेस पर निशाना, और किसानों के लिए बोनस की सौगात 

MP Politics : सीएम मोहन का कांग्रेस पर निशाना, और किसानों के लिए बोनस की सौगात 

MP Politics : राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन के लिए समय निकालना चाहिए और महाकाल से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल में जो किया, उससे ज्यादा काम उनकी सरकार ने कम समय में कर दिखाया है।

समझौता किसानों के हित में

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरोपीय यूनियन के साथ हुआ समझौता किसानों के हित में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में सबसे ज्यादा कॉटन मिलों में ताले लगे। साथ ही एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर गंदी मानसिकता का आरोप लगाया।

किसानों के लिए योजनाओं पर जोर

सीएम मोहन यादव ने कहा कि सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली और कई राज्यों ने इसे अपनाया। उन्होंने कहा कि “समृद्ध किसान, समृद्ध मध्यप्रदेश” की दिशा में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश को वैश्विक एग्रो एक्सपर्ट के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।

किसानों को सौगात

उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की बेहतर उपलब्धता के कारण सरसों के रकबे में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में बाजार भाव 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि केंद्र सरकार का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये है। सरसों उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है।

किसानों को बोनस की सौगात

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि यदि किसान मूंग की जगह उड़द की फसल बोते हैं तो सरकार 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देगी। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा और दलहन उत्पादन में प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मसूर, चना और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

मुआवजा और राहत पर बयान

मुआवजे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीला मोजेक जैसी बीमारियों में भी राहत देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कठिन समय में किसानों के साथ खड़ी है और किसानों की आय बढ़ाना ही सरकार की प्राथमिकता है।


संबंधित समाचार