होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : दिल्ली दौरे पर CM मोहन, लाड़ली बहना योजना 34वीं किस्त अपडेट

MP Morning News : दिल्ली दौरे पर CM मोहन, लाड़ली बहना योजना 34वीं किस्त अपडेट

MP Morning News : प्रदेश के मुखिया मोहन यादव इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश के विकास कार्यों, योजनाओं और अन्य मामलों पर बातचीत होने की संभावना है।

इस दिन जारी होगी लाड़ली बहना की राशि

वहीं 13 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम मोहन लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। यह कार्यक्रम गोटेगांव में आयोजित होगा, जहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती

तो वही आयुष्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में राशिद हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर पर कार्रवाई की गई है। सरकार ने इससे पहले ऐसे अस्पतालों की सूची तैयार की थी जिन पर योजना में फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


संबंधित समाचार