होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore News : संत प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 13 साल का छात्र घर से लापता 

Indore News : संत प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 13 साल का छात्र घर से लापता 

Indore News : इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खजराना थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 13 साल का छात्र घर छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि छात्र संत प्रेमानंद महाराज से प्रभावित था और घर से निकलने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी छोड़ा है।

माता-पिता को लिखा पत्र

लापता छात्र के परिजनों के अनुसार बालक ने पत्र में लिखा कि मैं रुद्र पांडे, महाराज जी आपके चरणों में आ रहा हूं। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। मम्मी-पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना, आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया, अब मैं जा रहा हूं। पत्र में यह भी लिखा गया है कि वह घर से जाते समय 1000 रुपये लेकर जा रहा है, जिसे उसका एक दोस्त बाद में वापस कर देगा।

10वीं कक्षा का है छात्र

बताया जा रहा है कि लापता छात्र 10वीं कक्षा का है। उसके पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बेटे के अचानक घर छोड़कर जाने से परिवार परेशान है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मामले की जानकारी मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। 


संबंधित समाचार