सागर : मध्य प्रदेश के सागर से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मां ने पहले अपनी 4 बच्चियों की जान ली, इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना केसली थाना क्षेत्र के नन्ही देवरी खमरिया ग्राम की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की।
पुलिस ने की मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतक महिला की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में की है। तो वही मासूम बच्चियों की पहचान अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और मनीषा (5 माह) के रूप में की गई है। महिला में यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
5 माह की बच्ची की तलाश अब भी जारी
घटना से गांव में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस ने 3 बच्चियों के शव कुएं से बरामद कर पोस्टमर्टम के लिए भेजा। साथ ही 5 माह की बच्ची की तलाश अब भी जारी है। इधर, पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।