दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार रात हुए एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज जारी है। घटना दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
घटना दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की
जानकारी के अनुसार यह हादसा सेवड़ा दतिया रोड पर देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक भूपेंद्र परिहार पुत्र राजेंद्र प्रसाद परिहार अपनी पत्नी रोशनी परिहार और दो साल की बेटी रुचि के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी खेरोना की ओर से रेत भरकर आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
आरोपी चालक मौके से फरार
वही हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वही पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। वही बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद दतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।