होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Home Guard Foundation Day : होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम मोहन ने दी बड़ी सौगात

Home Guard Foundation Day : होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम मोहन ने दी बड़ी सौगात

Home Guard Foundation Day : होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। भोपाल स्थित होमगार्ड्स परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया।

सीएम मोहन का संबोधन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने निःस्वार्थ भाव से कर्तव्य पालन का संदेश दिया है और होमगार्ड इसी आदर्श पर चलते हुए हर परिस्थिति में समाज व राष्ट्र सेवा में तत्पर रहते हैं। सीएम ने कहा कि होमगार्ड के जवान हर चुनौती में खुद को आगे रखते हैं। बाढ़, आपदाओं और संवेदनशील परिस्थितियों में आपने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। यह मानवता का बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में मध्यप्रदेश में आधुनिक स्वरूप में होमगार्ड का संगठन अस्तित्व में आया और तब से यह बल लगातार राज्य की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत कर रहा है।

दमोह होमगार्ड की सराहना

दमोह जिले में होमगार्ड के 79 वे स्थापना दिवस के मौके पर जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने होमगार्ड्स परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा कार्यक्रम में NCC कैडेट्स एवं नागरिक सुरक्षा सदस्यों आदि का सम्मान भी किया गया। इतना ही नहीं कलेक्टर कोचर ने जिला होमगार्ड के अधिकारियों द्वारा किए गए बीते सालों के रेस्क्यू अ​भियानों और उनके कार्यो की सराहना की। इस मौके पर जिला कलेक्टर सुधीर कोचर, होमगार्ड कमांडेट हर्ष जैन समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

समारोह में सीएम मोहन यादव ने कई अहम घोषणाएं करते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए होमगार्ड बल को मजबूत किया जाएगा। 5,000 से अधिक होमगार्ड जवानों की भर्ती का लक्ष्य तय। मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार शुरू किया जाएगा। 10 विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन को 51,000 रूपए के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। फोर्स की बाध्य कॉल-ऑफ प्रणाली समाप्त की जाएगी। बेगा, सहरिया और भारिया बटालियन गठित होंगी। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड के 488 नए पदों की स्वीकृति। पुलिस और होमगार्ड जवानों के लिए पीपीपी मॉडल पर आवास निर्माण किए जाएंगे। 

जवानों की सराहना

सीएम ने उन जवानों का विशेष उल्लेख किया जिन्होंने प्राकृतिक आपदाओं में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि होमगार्ड बल प्रदेश की आपदा प्रबंधन संरचना की रीढ़ बन चुका है और भविष्य में इसे और सशक्त किया जाएगा।


संबंधित समाचार