होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : टीचर्स दिवस पर CM मोहन ने शिक्षकों को दी राहत, TET परीक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान, बंदियों की सजा की कम

BHOPAL NEWS : टीचर्स दिवस पर CM मोहन ने शिक्षकों को दी राहत, TET परीक्षा को लेकर किया बड़ा ऐलान, बंदियों की सजा की कम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस के अवसर पर दो अहम घोषणाएं की हैं। जन्माष्टमी के मौके पर भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचे मुख्यमंत्री ने सजा काट रहे बंदियों को राहत देते हुए एक महीने की सजा कम करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं TET को लेकर अभ्यर्थियों को राहत देते हुए सीएम ने परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में करने का फैसला लिया है। 

ऑफलाइन परीक्षा देने का अवसर मिलेगा

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जिन अभ्यर्थियों को TET परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से देनी है, उन्हें ऑफलाइन परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। सीएम ने आगे कहा कि देश की किस्मत कक्षाओं से शुरू होती है। जहां गुरुर खत्म होता है और गुण शुरू होता है, वहीं गुरु खड़ा होता है।

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने शिक्षकों के सम्मान और उनकी सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाएगा और इन्हें किसी भी स्थिति में निजी स्कूलों से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

शिक्षक आगे बढ़ेगा, तभी तो देश आगे बढ़ेगा

इतना ही नही मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि देश की दिशा कक्षाओं से तय होती है। उन्होंने संदेश दिया कि शिक्षक आगे बढ़ेगा, तभी देश भी आगे बढ़ेगा।
 

 

 


संबंधित समाचार