भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 7 जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट और कामकाज को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। इस बीच प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी कर सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।