बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की जान ले रहा
राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों की मौत के पीछे गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ पीने के स्वच्छ पानी, पर्याप्त पोषण और समय पर उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी भी एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने राज्य सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाने की अपील की।
राहत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की
उन्होंने मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और प्रभावित क्षेत्र में जांच, चिकित्सा सुविधा तथा राहत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों की जिंदगी और स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
उन्होंने सरकार की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई।