होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shajapur news: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप वाहन, पति-पत्नी सहित 1 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

Shajapur news: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी पिकअप वाहन, पति-पत्नी सहित 1 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। सभी बाइक से  बोलाई में हनुमानजी के दर्शन करने के बाद अय्यापुर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने उनकी नाइके को टक्कर मार दी। हादसा शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर गोदना गांव के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जगहे की कार्रवाई शुरू की। 

दो साल के बेटे के जन्मदिन पर मंदिर जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार आष्टा की इंद्रा कालोनी निवासी अजित पुत्र रामसिंह पंवार (30 वर्ष) अपनी पत्नी पूजा (27 वर्ष) और एक साल के बच्चे के साथ बाइक से निकले थे। परिवार बोलाई में हनुमानजी के दर्शन करने के बाद अय्यापुर की ओर जा रहा था।इसी दौरान सारंगपुर-सलसलाई हाईवे पर गोदना के पास पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम 

हादसे के बाद सड़क पर पति-पत्नी और उनके मासूम बेटे के शव पड़े देख आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से आस्था की इंद्र कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। 


 


संबंधित समाचार