होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : दुबई से एक हफ्ते पहले लौटे IT प्रोफेशनल की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

BHOPAL NEWS : दुबई से एक हफ्ते पहले लौटे IT प्रोफेशनल की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 36 वर्षीय कासिब अहमद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कासिब अपने दोस्तों के साथ कोलर डैम घूमने जा रहा था। तभी वो हादसे का शिकार हो गया। बेटे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, कासिब अहमद दोस्तों के साथ बाइक से कोलार डैम जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कासिब बुरी तरह घायल हो गये। हादसे के बाद घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एक हफ्ते पहल ही दुबई से भोपाल लौटा था युवक

बताया जा रहा है कि कासिब एक हफ्ते पहल ही दुबई से भोपाल लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 

 



संबंधित समाचार