होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिंदू एकता पदयात्रा में रोड पर बैठकर किया भोजन

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिंदू एकता पदयात्रा में रोड पर बैठकर किया भोजन

CM Mohan Yadav : सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार को जैसे ही वृंदावन पहुंची, पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। पदयात्रा के इस विशेष पड़ाव पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं पहुंचे और हजारों श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर यात्रा में अपना योगदान दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ सड़क पर ही बैठकर सुबह का बाल भोग प्रसाद ग्रहण किया। दोनों को एक साथ प्रसाद ग्रहण करते देख श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। आम यात्रियों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण करने का यह दृश्य पूरे मार्ग में चर्चा का विषय बना रहा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, राष्ट्रभावना और एकता का महान संदेश है।” वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यात्रा सनातन परंपरा को विश्वभर में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

भीड़ में दिखा उत्साह

यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जोरदार स्वागत किया। रास्ते भर जय-जयकार गूंजती रही और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। इससे पहले शुक्रवार को खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने भी पदयात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया था। उनके आगमन के बाद यात्रा में उत्साह और भी अधिक बढ़ गया।

यात्रा के दौरान INH24x7 News की ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम लगातार भक्तों से बातचीत कर रही है। टीम ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से यात्रा के उद्देश्य, माहौल और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। सनातन प्रेम, सांस्कृतिक एकता और सामूहिक श्रद्धा का अद्भुत संगम इस यात्रा को लगातार ऐतिहासिक बना रहा है।


संबंधित समाचार