होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER NEWS : MP के 8 जिलों में होगी जमकर बारिश, 50 से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

WEATHER NEWS : MP के 8 जिलों में होगी जमकर बारिश, 50 से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार तेज होने के बाद से प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले  उफान पर है। तो वही मंगलवार यानि की आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट ने जारी किया है। जबकि शेष जिलों में गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। 

इन 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सतना, कटनी, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, रायसेन और बैतूल में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यहां हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना

इसके साथ ही भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, खरगोन, खंडवा, धार, झाबुआ, बड़वानी, देवास, मंदसौर, रतलाम सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

बंगाल की खाड़ी से आया नया सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तट के पास पहुंच चुका है। यह तंत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके असर से 28 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
 

 


संबंधित समाचार