होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! ग्वालियर-दतिया सीमा पर शराब की बिक्री पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! ग्वालियर-दतिया सीमा पर शराब की बिक्री पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

ग्वालियर/दतिया। दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 में होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। जिसके चलते 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक सभी दुकाने पूर्ण रूप से बंद रहेगी। 

आगामी आदेश तक बंद रहेंगे दुकानें 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दतिया से सटे ग्वालियर जिले के तीन किलोमीटर के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी देशी-विदेशी शराब दुकानों और अन्य लाइसेंसधारी मदिरा विक्रय केंद्रों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। 

क्षेत्र में पूर्ण रूप से ड्राई डे लागू

आदेश के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक संबंधित क्षेत्र में पूर्ण रूप से ड्राई डे लागू रहेगा। इतना ही नही प्रशासन ने आबकारी विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

नियमो के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई 

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 


संबंधित समाचार