दिल्ली: छत्तीसगढ़ पहली बार डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक नया रायपुर स्थित नए मरीन ड्राइव परिसर में होगा, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते है। इस 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रह सकते है।
सम्मेलन में शामिल होंगे PM:
जानकारी के मुताबिक नवंबर में होने वाले डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ में होगा। वहीं इसके सम्मेलन के समापन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी 30 नवंबर को शामिल हो सकते हैं। इस डीजीपी सम्मेलन में देशभर के महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक हिस्सा लेंगे.
इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा:
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, नक्सलवाद से निपटने की रणनीति, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद विरोधी प्रयास शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो, नक्सल प्रभावित इलाकों पर इस बार खास फोकस रहने वाला है।
समापन सत्र को करेंगे संबोधित:
हाल के समय में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में केंद्रीय बलों और पुलिस की संयुक्त रणनीति से कई बड़ी सफलता मिली है। इस दिशा में आगे की योजनाओं पर भी सम्मेलन में मंथन होगा। नवंबर महीने में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे, सबसे पहले पीएम छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने 1 नवंबर को रायपुर आएंगे। जिसके बाद वह पुनः नवंबर के अंतिम सप्ताह में रायपुर पहुंचेंगे और आईजीपी-डीजीपी सम्मेलन के समापन सत्र को भी संबोधित करने वाले हैं।