होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATTISGARH : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से की मुलाकात, धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

CHHATTISGARH : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से की मुलाकात, धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

CHHATISGARH : अजीत जोगी ने 2016 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नाम से एक पार्टी बनायीं थी । 2018 के विधानसभा चुनाव में JCCJ ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया। मई 2020 में अजीत जोगी का देहांत हो गया। उसके बाद खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह ने वापस कांग्रेस में लौटने की कोशिश की, नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का भी निधन हो गया। इसके बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी में केवल तीन विधायक शेष रह गए। इसमें से अजीत जोगी की पत्नी डॉ. रेणु जोगी ही हैं।

धर्मजीत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नजदीकियों में से एक हैं। 1998 में पहली बार लोरमी से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2003 और 2008 में धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस की ओर से विधानसभा में लोरमी का प्रतिनिधित्व किया। 2003 में विधानसभा के उपाध्यक्ष भी चुने गए। दो बार उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार जीता। अजीत जोगी ने 2016 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाई तो धर्मजीत उनके साथ खड़े हो गए। 2018 के चुनाव में JCCJ के चुनाव चिन्ह पर जीतकर विधानसभा पहुंचे। उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद राजनीतिक फैसलों के लिए पार्टी काफी हद तक धर्मजीत सिंह पर निर्भर हो गई थी। उन्हीं की सलाह पर परिवार मरवाही उपचुनाव में भाजपा के मंच पर आया। भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। यहीं से राह बनी और पूर्व विधायक आर.के. राय भाजपा में शामिल हो गए। धर्मजीत सिंह की सलाह पर राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन दिया। मई 2022 में जब डॉ. रेणु जोगी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं, उसी दौरान धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा को लेकर भाजपा नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे। शाह नहीं मिले तो वे लोग तत्कालीन प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से मुलाकात कर लौट आए। छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख विपक्षी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी)-JCCJ के तीन में से दो विधायक भाजपा से मिलना चाहते थे। इसके लिए 20 सितम्बर की तारीख भी तय हो गई थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात कर उन्हें धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की सूचना देकर डॉ. रेणु जोगी को विधायक दल के नेता की मान्यता देने का आग्रह किया है। पार्टी ने धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग की है।

 


संबंधित समाचार