होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ को मिले 9 नए IAS अफसर: केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना 

छत्तीसगढ़ को मिले 9 नए IAS अफसर: केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम रहा। इन दो दिनों के भीतर राज्य को कुल 9 नए आईएएस अधिकारी मिले हैं, मंगलवार को डीओपीटी द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड देने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद बुधवार को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत डीओपीटी ने अन्य सेवा वर्ग के दो अधिकारियों को भी आईएएस अवार्ड प्रदान करने की अधिसूचना जारी कर दी।

डीओपीटी के आदेश के अनुसार, अन्य सेवा वर्ग से ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(2), भारतीय प्रशासनिक सेवा (चयन द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1997 के विनियम 8 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के नियम 3 के अंतर्गत की गई है।

राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत छत्तीसगढ़ की गैर-राज्य सिविल सेवा के चयनित अधिकारियों को 2024 की चयन सूची के लिए निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में अगली सूचना तक परिवीक्षा पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के नियम 5(1) के अंतर्गत आवंटित किया गया है।


संबंधित समाचार