होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र आज: महिला आरक्षण और परिसीमन पर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार...

छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र आज: महिला आरक्षण और परिसीमन पर गरमाएगा सदन, हंगामे के आसार...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति आज गरमाने वाली है। राज्य विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन (Delimitation) जैसे संवेदनशील विषयों पर बहस होगी। इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार पहले से ही जताए जा रहे हैं।

हंगामे के पूरे आसार

राजनीतिक माहौल को देखते हुए सदन में जोरदार हंगामा होने की संभावना है। विपक्ष जहां सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार भी आक्रामक रुख अपनाने के संकेत दे चुकी है।

सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, सरकार की ओर से विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। यह प्रस्ताव सदन की कार्यवाही को और ज्यादा गरमा सकता है।

आमने-सामने सत्ता और विपक्ष

विशेष सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सीधा टकराव देखने को मिलेगा। महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ तीखी बहस की पूरी संभावना है।

महिला आरक्षण पर फोकस

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों की राय अलग है, ऐसे में इस विषय पर लंबी और विवादास्पद चर्चा हो सकती है।


संबंधित समाचार