होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: छग में सियासी हलचल तेज: आज BJP विधायक दल की बैठक, 1 मई से ‘सुशासन तिहार’, सचिन पायलट का दौरा...

Morning Breaking: छग में सियासी हलचल तेज: आज BJP विधायक दल की बैठक, 1 मई से ‘सुशासन तिहार’, सचिन पायलट का दौरा...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज सियासी और प्रशासनिक गतिविधियां चरम पर हैं। एक ओर जहां बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है, वहीं विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 1 मई से प्रदेश में ‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक और विशेष सत्र

आज सुबह 9 बजे विधानसभा भवन के मुख्य समिति कक्ष में बीजेपी विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विशेष सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होगा, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

‘सुशासन तिहार’ की शुरुआत 1 मई से

प्रदेश में 1 मई से ‘सुशासन तिहार’ अभियान की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रशासन को लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत भू-अधिकार, नामांतरण और सीमांकन पर फोकस, मनरेगा मजदूरी भुगतान और प्रमाण पत्र वितरण प्राथमिकता, बिजली आपूर्ति और हैंडपंप सुधार कार्य शामिल है। एक महीने में शिकायतों के समाधान का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री स्वयं गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज रात रायपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा दो दिनों का होगा। दौरे के दौरान कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा करेंगे, साथ ही  संगठनात्मक मजबूती पर फोकस रहेगी।

विधानसभा में सत्ता vs विपक्ष

विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष पहले ही अपनी रणनीति तैयार कर चुका है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और PCC चीफ दीपक बैज ने संकेत दिए हैं कि कांग्रेस सरकार के हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार है। सदन में तीखी बहस और टकराव की संभावना है।

मौसम अपडेट: भीषण गर्मी का असर

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, कई जिलों में तापमान 43°C के पार हो गया है। राजनांदगांव में पारा 45°C के करीब पहुंच गया है, रायपुर में तापमान लगभग 44°C दर्ज किया गया है, वहीं सरगुजा संभाग की बात करें तो यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने हैदराबाद मुख्यालय में CISF साउथ ज़ोन-2 के DIG का पदभार संभाला है। उनके अधीन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

तिल्दा में मासूम से दुष्कर्म

तिल्दा थाना क्षेत्र के बहेसर गांव में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्ची को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

रायपुर में बोर खनन पर रोक

गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए रायपुर में बोर खनन पर रोक लगा दिया है. ये आदेश कलेक्टर ने जारी किया है, राजधानी को 15 जुलाई तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया, बिना अधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई भी नया खनन नहीं किया जा सकेगा, पेयजल के अलावा अन्य किसी भी उपयोग के लिए बोर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। केवल पीने के पानी के लिए परमिशन अधिकारी देंगे। 


संबंधित समाचार